*रंग लगाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद,पत्नी ने की खुदकुशी*

*रंग लगाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद,पत्नी ने की खुदकुशी*

प्रेम शर्मा

जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कडेै़ला गांव में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में पति से नाराज पत्नी ने प्राण घातक कदम उठाया| रविवार दोपहर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है| पुलिस के मुताबिक कडै़ला गांव निवासी पुष्कर बिंद का विवाह वर्ष2019 में खेतासराय के मारुकपुर गांव में सीमा बिंद 27 वर्ष के साथ हुआ था| पुष्कर नौकरी करता था| दिसंबर माह में पुष्कर की माता का देहांत हो गया था| तब से पुष्कर घर पर ही रहता था| शुक्रवार को होली के दौरान रंग लगाने को लेकर पुष्कर और पत्नी सीमा में विवाद हो गया और पति-पत्नी दोनों में बातचीत बंद हो गई |रविवार सुबह करीब 10:00 बजे पत्नी सीमा खाना बनाने के बाद बिना किसी को बताए| अपने कमरे में चली गई और खुद को अंदर से बंद कर लिया शाम 3:00 बजे तक, जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अप्रिय घटना की आशंका होने लगी, लोगों ने खिड़की से देखा तो सीमा का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था| किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर दाखिल हुए, मृतका सीमा को 3 वर्ष का एक पुत्र भी है |लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी| थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है |और विधिक कार्रवाई की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *