*प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी शुरू जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक*
*जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए नकलविहीन, पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश*
प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय और अपर जिला मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।बोर्ड परीक्षा 2025 कोतवाली नगर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में हुई इस बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही नकल रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।
