*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर ,गाजीपुर विश्वविद्यालय की निर्धारित परीक्षा तिथियां मे बदलाव*
*************************
अरुण कुमार जायसवाल
*जिला ब्यूरो -तीखी आवाज 24.in जौनपुर*
पूर्वांचल विश्वविद्यालय वीर बहादुर सिंह से संबद्ध जौनपुर व गाजीपुर महाविद्यालयो में चल रही स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं की तिथियो मेअपरिहार्य कारणों से बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित बीएससी पांचवें सेमेस्टर (रसायन) की परीक्षा 17 दिसंबर 2024 को द्वितीय पाली में दिन में 11 से एक बजे तक होनी थी। परंतु अब यह परीक्षा तीन जनवरी 2025 को उसी समय पर होगी। बीए तृतीय सेमेस्टर (इतिहास) की परीक्षा 18 दिसंबर 2024 को द्वितीय पाली में दिन में 11 से एक एक बजे तक होनी थी। अब यह परीक्षा तीन जनवरी 2025 को उसी समय पर आयोजित होगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने इस सम्बंध में सभी महाविद्यालयों को पत्र भेजकर छात्रों को सूचित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही परीक्षा कार्यक्रम में हुए बदलाव की सूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।
