*महाविद्यालय में परिधान, साज- सज्जा एवं खाद्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*महाविद्यालय में परिधान, साज- सज्जा एवं खाद्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

स्थानीय। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में गृह विज्ञान विभाग द्वारा 26 सितम्बर को दो दिवसीय परिधान साज-सज्जा एवं खाद्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिधान एवं साज-सज्जा की प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल राज्य के ग्रुप को प्रथम स्थान मिला जबकि महाराष्ट्र राज्य ग्रुप को द्वितीय एवं पंजाब राज्य का ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विजेता समूह को पुरस्कार प्रदान करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरूण कुमार सिंह ने कहा कि भारत में वेश-भूषा की भिन्नताएं होने के बावजूद भारत सांस्कृतिक रूप से एक हैं। यहां हर प्रदेश की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० कैप्टन एस०पी० सिंह ने किया। आयोजन के अंत में गृह विज्ञान विभाग के प्रभारी रेखा मौर्या द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों एवं वक्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। उक्त अवसर पर प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह, प्रोफेसर इन्दु प्रकाश सिंह, डॉ० बृजेश प्रताप सिंह, डॉ० मनोज कुमार सिंह, डॉ० योगेश शर्मा, डॉ० सीमा सिंह, रेखा मौर्या, सुश्री सुचिता सिंह, दीप्ति पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!