*एंटी करप्शन टीम द्वारा रगें हाथों रिश्वत खोर कानूनगो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बौखलाए तहसीलदार ने पत्रकारों से की बदसलूकी पत्रकारों में आक्रोश*
*************************
शिवपूजन मिश्रा
*संवाददाता- तीखी आवाज, 24.com बदलापुर*
बदलापुर तहसील परिसर में 1 अगस्त 2024 को एंटी करप्शन
टीम द्वारा मारे गए छापे में कानूनगो सुभाष चंद्र को रिश्वत लेते रगें हाथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अपने करीबी कानूनगो की गिरफ्तारी से तहसीलदार राकेश कुमार बौखला गए और 3 अगस्त को एक टीवी चैनल व एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार जब एसडीम महोदय संत वीर से मिलने पहुंचे थे तो वे नहीं मिले लेकिन वहां पहले से मौजूद तहसीलदार ने दोनों पत्रकारों से कहा कि आप लोग तहसील परिसर की वीडियो बनाकर क्यों खबर चलाएं। आप लोग तहसील से बाहर निकलो, अब तहसील के अंदर मत घुसना ,नहीं तो जेल में डलवा दूंगा। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों को सरकारी कार्यालयो में ससम्मान सारी सूचनाओं देने को कह रहे हैं। और उन्होंने कहा है कि पत्रकारों के अपमान व उनके साथ बदसलूकी नहीं बर्दाश्त की जाएगी । वही बदलापुर तहसील के माने जाने अधिकारी द्वारा की गई बदसलूकी से पत्रकारों में भारी आक्रोश है । आखिर रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सत्य घटना की खबर चलाना क्या गलत था? जो श्रीमान तहसीलदार महोदय ने पत्रकारों को बर्बाद करने तक की धमकी दे डाली ।वहीं आक्रोसित पत्रकारों ने जिलाधिकारी जौनपुर से मिलकर एक ज्ञापन सौपा है।
