एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण जौनपुर एवं ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के सयुक्त प्रयास से प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा, करंजाकला

जौनपुर में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया से सी जी टी श्री गगन चन्द्र गौतम, टीचर एजुकेटर श्री अनुराग सिंह व प्रधानाध्यापक श्री दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेलों से आत्मविश्वास जागृत होती है तथा शरीर के साथ साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। खेलकूद प्रतियोगिता में मेंढक दौड़, 100 मीटर दौड़, बैलून दौड़ , गणित दौड़, म्यूजिकल चेयर दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। श्री गगन चन्द्र गौतम ने कहा सभी छात्र छात्राएं मन में लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में श्री नरसिंह मौर्य, श्री दुर्गेश सिंह, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *