*मारपीट व जान से मारने का वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा*
====================
*माता चरण पांडे*
*संवाददाता – तीखी आवाज 24 ,मछली शहर जौनपुर*
मीरगंज
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ0 अजय पाल शर्मा, के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर श्री गिरेन्द्र कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मीरगंज श्री देवानंद रजक के कुशल संचालन में उ0नि0 श्री सुनील कुमार मय हमराह उ0नि0 श्रीअवधेश सिंह ,व हे0का0 तारकेश्वर नाथ यादव ,का0 कृष्णानन्द यादव ,हो0गा0 नूर मो0 ,पीआरडी आर्य कुमार द्वारा पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2024 धारा 147/148/504/506/308/452 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.विनय पाण्डेय पुत्र देवेन्द्र कुमार पाण्डेय उम्र 26 वर्ष 2. सौरभ पाण्डेय पुत्र देवेन्द्र कुमार पाण्डेय उम्र 25 वर्ष 3. गौरव पाण्डेय पुत्र देवेन्द्र कुमार पाण्डेय उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम चौकीखुर्द थाना मीरगंज जौनपुर को ग्राम चौकीखुर्द से आज दिनांक 08.02.2024 समय 10.40 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबीर की खास सूचना पर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है।