*प्राण प्रतिष्ठा के दिन गूंजी किलकारी:*

*प्राण प्रतिष्ठा के दिन गूंजी किलकारी:*

सुशील कुमार शुक्ला
जिला संवाददाता तीखी आवाज लखनऊ

सोमवार को लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में 50 से अधिक बच्चों ने जन्म लिया। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन किलकारी गूंजने से परिजनों को घर से लेकर अस्पतालों तक हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा। इसी बीच जन्म लेने वालों बच्चों के नाम भगवान राम के नाम पर रखने को भी होड़ रही हैं। हालांकि 22 जनवरी को लेकर पहले से ही डिलीवरी कराने अस्पतालों में डिमांड आ रही थी। इस दौरान जिस पेशेंट को आज ऑपरेशन की डेट दी गई थी, इसके अलावा कई नॉर्मल डिलीवरी के केस भी रहे, जिसमें आज बच्चों का जन्म हुआ। केजीएमयू में क्यों मेरी में शाम 5:00 बजे तक 17 बच्चों का जन्म हुआ। प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर एसपी जैसवार ने बताया कि इसमें 8 लड़के एवं 9 लड़कियां हैं। 6 बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी से हुआ, वही 11 बच्चों का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
लखनऊ के रात नारायण बंधु संयुक्त चिकित्सा में शाम 7:00 बजे तक कुल 14 महिलाओं की डिलीवरी हुई। जिसमें 9 लड़के और 5 लड़कियां रही। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव दीक्षित ने बताया सभी जन्म लेने वाले बच्चे स्वस्थ हैं। कहीं कोई परेशानी की बात नहीं है।
लोहिया संस्थान में दोपहर 3:00 बजे तक कुल 7 बच्चों का जन्म हुआ। मदर एवं चाइल्ड केयर अस्पताल स्थित महिला एवं प्रसूति रोग प्रभारी डॉक्टर स्मृति अग्रवाल के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे तक कुल 7 बच्चों का जन्म हुआ। इसमें 4 ऑपरेशन पैदा हुए बच्चे 3 नार्मल डीलवारी से जन्म लेने वाले बच्चे रहे। जन्म लेने वाले बच्चों में 6 लड़के एवं 1 लड़की रही।
हजरतगंज के झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में 7 बच्चों का जन्म हुआ। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी निवेदिता कर ने बताया कि शाम 7:00 बजे तक इसमें 4 बच्चों का जन्म ऑपरेशन के बाद हुआ। वही तीन बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से पैदा हुए। जबकि पैदा होने वाले में 2 लड़के एवं 5 लड़कियां रही।
लखनऊ के अवंतिका बाई महिला अस्पताल में सोमवार को 11 बच्चों का जन्म हुआ।
इसके अलावा अलीगंज सीएचसी मैं भी 1 लड़के और 1 लड़की का जन्म हुआ है। कुल मिलाकर लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में 50 से ज्यादा बच्चे सोमवार को जन्म लिए। वही बड़ी संख्या में निजी अस्पतालों में डिलीवरी हुई। हालांकि इसका कोई सटीक आंकड़ा अभी तक नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!