*आरोपी के घर चश्मा किया गया 82 का नोटिस*

*आरोपी के घर चश्मा किया गया 82 का नोटिस*

 

*अशोक कुमार वर्मा लम्भुआ सुल्तानपुर*

 

*आरोपी के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा*

 

*लम्भुआ-* स्थानीय थाना लम्भुआ की पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे शनि उर्फ शमीम पुत्र लतीफ ग्राम जुड़ापट्टी थाना शिवगढ़ निवासी को काफी दिनों से हाजिर न होने पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सरोज,कांस्टेबल रंजीत व दीपक के साथ अभियुक्त शनि उर्फ समीम के घर पहुंच कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव के प्रधान व ग्रामीणों के सामने मुनादी भी कराई गई। लंभुआ थाना सब इंस्पेक्टर महेंद्र सरोज ने बताया कि अभियुक्त सनी उर्फ समीम के खिलाफ थाना लंभुआ में मुकदमा अपराध संख्या 412/22 दर्ज है। जिसमें आईपीसी की धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली लम्भुआ में दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वारंट के बाद फरार चल रहे मुकदमे के इस आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार पुलिस ने दबिश दिया लेकिन तब भी नहीं मिला। जिसके चलते पुलिस ने धारा 82 का नोटिस चस्पा की। सब इंस्पेक्टर महेंद्र सरोज ने बताया कि अगर अभियुक्त धारा 82 की कार्रवाई होने के बाद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!