भाजपा कार्यालय पर सहकारिता सदस्यता अभियान और वोटर चेतना महाअभियान की बैठक सम्पन्न हुई

भाजपा कार्यालय पर सहकारिता सदस्यता अभियान और वोटर चेतना महाअभियान की बैठक सम्पन्न हुई

जौनपुर : भाजपा कार्यालय पर सहकारिता के विशेष सदस्यता अभियान के निमित्त जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राकेश सिंह अलगू रहे।

मुख्य अतिथि राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास में सहकारिता के महत्व को समझते हुए छह जुलाई 2021 को देश में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया। आज सहकारिता के क्षेत्र में देश में उप्र अग्रणी भूमिका में है। उन्होंने कहा एक से 30 सितंबर तक सहकारिता का ऑनलाइन या ऑफलाइन विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ग़रीब कल्याण और अंत्योदय की कल्पना सहकारिता से साकार होगी। सहकारिता बंधुओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब उपेक्षा का समय समाप्त हो गया है।

जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि देश के करोड़ों किसानों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, ग़रीबों, उपेक्षितों, महिलाओं के विकास का मार्ग केवल सहकारिता के माध्यम से ही प्रशस्त हो सकता है।  मिलजुलकर एक लक्ष्य के साथ, बंधुत्व भाव से एक दिशा में काम करना ही सहकारिता है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया।

दूसरे सत्र कि बैठक जिला जौनपुर और सांगठनिक जिला मछलीशहर की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय सीहीपुर जौनपुर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी रहे। बैठक का शुभारम्भ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।

मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य चलेगा और आपत्ति दर्ज करने का कार्य भी चल रहा है। अपने अपने बूथ की मतदाता सूची का निरीक्षण कर जो उसमें कमियां हो उसको दूर कराएं और फार्म 6 भरकर नये मतदाता बनाने का कार्य करें। मतदाता सूची सही रहेगी तो सही ढंग से वोट पड़ेगा सही वोट पड़ने से हमारे कार्यकर्ताओं की जीत होगी। पदाधिकारी भी एक एक बूथ पर जाएं और मतदाता सूची को ठीेक कराएं सभी कार्यकर्ता तन-मन से लग जाएं। इसमें लापरवाही होगा तो आगे चलकर नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही सरकार की विकास योजनाओ की जानकारी देकर अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है जिसको लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि वे अभी से मतदाता सूची की जांच करें। बीएलओ से संपर्क करें। बूथ की टीम प्राथमिकता के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में फार्म 6 भरकर नाम जुड़वाएँ। गड़बड़ी वाले बूथों की सूची तैयार कर लें जिससे विपक्षियों द्वारा मतदान में कोई भी गड़बड़ी न की जा सके। भाजपा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।

आभार जिला मछली शहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल  करते हुये कहा कि पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी उन्होंने अभी से ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में हुये नगरीय चुनाव को भाजपा सत्ता का सेमीफाइनल मान रही थी लिहाजा इसे जीतने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया था वहीं दमखम आगामी लोकसभा में भी लगाना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने की।
उक्त अवसर पर सांसद बीपी सरोज जिला महामंत्री गण पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव मनोज दुबे जिला उपाध्यक्ष गण संतोष सिंह सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां राकेश शुक्ला विजय पटेल जिला मंत्री प्रमोद यादव उमाशंकर सिंह राज पटेल जयेश सिंह प्रमोद यादव विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह राजेश सोनकर विजय लक्ष्मी साहू अंजना श्रीवास्तव पुष्पा शुक्ला पूर्व विधायक दिनेश चौधरी गुलाब सरोज सुषमा पटेल ब्लाक प्रमुख गण विनय सिंह धीरू सिंह उमेश तिवारी सुनील यादव मम्मन बृजेश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह धनञ्जय सिंह भूपेन्द्र सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय सूबेदार सिंह नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह दिव्यांशु सिंह इन्द्र्सेन सिंह ऋषिकेश श्रीवास्तव घनश्याम यादव नीरज मौर्या मिलन श्रीवास्तव विमला श्रीवास्तव एवं मण्डल अध्यक्ष गण मण्डल प्रभारी गण एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *