हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

भाजपा कार्यालय पर बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति

जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इसे लेकर भाजपा कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी रहे। बैठक का शुभारम्भ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।

आयोजित बैठक में बताया गया कि आजादी की 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 13, 14 और 15 अगस्त तक पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है।  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अहम निर्देश दिए गये।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ इस पर्व के सहभागी बनें। जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर हमे सक्रियता और कर्मठता के साथ सभी को हर घर तिरंगा एक अद्भुत अभियान से जोडऩा है और तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बताना है।

जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, धार्मिक संगठन एवं अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाय और सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए हम जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस अभियान के अन्तर्गत युवा मोर्चा द्वारा तिलकधारी महाविद्यालय से यात्रा प्रारम्भ होकर पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां सतेन्द्र सिंह फंटू धनञ्जय सिंह उमाशंकर सिंह रोहन सिंह सिद्दार्थ राय सहित मण्डल अध्यक्ष गण की उपस्थति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!