*मछली शहर भाजपा मण्डल अध्यक्ष और महामंत्री के ऊपर लगा दलाली का आरोप, पैसा ना मिलने पर मिट्टी पाटने का कार्य रोका*
====================
*माता चरण पांडे*
संवाददाता तीखी आवाज़, मछली शहर, जौनपुर, रविवार, 2 अप्रैल, 2023:-
मछली शहर टाउन एरिया अंतर्गत रोडवेज के बगल ,पेशे से अधिवक्ता व पूर्व संयोजक बजरंग दल राजकुमार पटवा का कहना है कि वे अपनी भूमिधरी जमीन में मिट्टी पटवाने का काम कर रहे हैं जिस पर बकायदा एसडीएम, सीओ, कोतवाल, जिलाधिकारी सभी संबंधित अधिकारियों की जानकारी में है । और उनकी खुद की जमीन है जिस पर किसी प्रकार के किसी अधिकारी को कोई आपत्ति नहीं है । लेकिन कस्बे के ही कुछ भाजपा के पदाधिकारी उनसे धनउगाही करने के चक्कर में उनकी जमीन में मिट्टी पाटने से रोक दे रहे हैं ।आज सुबह जब ट्रैक्टर से मिट्टी पाटी जा रही थी उसी समय जबरदस्ती सड़क जाम कर दिए और मौके पर सांसद बी पी सरोज को बुलाया गया । सांसद बीपी सरोज मौके पर आए और उप जिलाधिकारी को भी बुलाया गया, उप जिलाधिकारी ने बताया कि सही काम हो रहा है ।लेकिन सांसद ने कहा एक बार फिर से नाप करवा कर सबके सामने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया जाए। सांसद के आश्वासन पर दोनों पक्ष शांत हो गए। मछ्ली शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल उर्फ सोनू का आरोप है कि लोग तालाब खाते की जमीन को पाट रहे हैं ।जिसको रोकने के लिए उपजिलाधिकारी तैयार नही है मजबूर होकर धरना देना पड़ा ।लेकिन अधिवक्ता राजकुमार उर्फ गोली पटवा कहना उनकी निजी जमीन है इसके लिए हमसे मंडल अध्यक्ष ने पैसे की मांग की है यदि पैसा दे देता तो रोका नही जाता फिलहाल 2 दिन बाद फिर से पैमाइश होगी ।
