धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा देवपुर देवापट्टी संगरवा

*धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा देवपुर देवापट्टी संगरवा*

*******************

*संवाद: अजय पांडेय*

बदलापुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुर देवापट्टी संगरवा में समाजसेवी एवं भावी ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार सूरज यादव के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागिता की।

जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया गया। इसके बाद शाम से शुरू हुआ भजन-कीर्तन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा और पूरी रात श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र की माताओं एवं बहनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से जुड़े भक्ति गीत एवं सोहर प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए।

 

रात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, कार्यक्रम स्थल पर जयकारों की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर श्रीकृष्ण जन्म की बधाई दी और खुशियां मनाईं। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजदेव यादव, डॉक्टर सचिन यादव, पशु चिकित्सक कन्हैया लाल यादव, जय मंगल यादव, डॉक्टर लालमणि यादव, राज बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सूरज यादव ने सभी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चले भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!