*बक्शा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: बक्शा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल एक वैगनआर कार और टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बक्शा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचम गौतम निवासी नदियापार, थाना सरायख्वाजा और सुभाष गोस्वामी निवासी सुकुल उमरी, थाना चांदा, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 449/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. शाहनवाज सिद्दीकी तथा कांस्टेबल अमरजीत यादव और अमरजीत कन्नौजिया शामिल रहे।
बरामदगी: 5.150 किलोग्राम अवैध गांजा,एक वैगनआर कार,एक टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल|
