जौनपुर बदलापुर के देवापट्टी में पूर्व प्रधान के पुत्र का तालाब में नहाते समय डुबने से मौत गांव में छाया मातम।

जौनपुर बदलापुर के देवापट्टी में पूर्व प्रधान के पुत्र का तालाब में नहाते समय डुबने से मौत गांव में छाया मातम।

 

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवापट्टी आज 26 अगस्त 26 को एक बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।

अजय पाण्डेय

मिली जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान लालबहादुर यादव के पुत्र राजन यादव की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि यह खौफनाक हादसा आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 11:00 बजे घटा। राजन यादव गांव के ही एक तालाब में नहाने गया हुआ था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में समा गया।

स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद राजन को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई है और पूर्व प्रधान के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गया है। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!