दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े हुए डॉ. आशीष तिवारी

*दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े हुए डॉ. आशीष तिवारी*

*अंतिम संस्कार से तेरहवीं तक तीन परिवारों को ₹83 हजार की आर्थिक मदद*

*डॉ तिवारी बोले—संकट में साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता*

संवाददाता दधीच विश्वकर्मा

लंभुआ सुल्तानपुर। गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाते हुए सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता, 190 लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के डॉ. आशीष तिवारी ने तीन जरूरतमंद परिवारों को कुल 83 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के अपनों को खोने के दर्द की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन विपत्ति के समय उसके साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है।अर्जुनपुर निवासी कुंवर बहादुर पाल की माता के निधन की जानकारी मिलने पर डॉ. आशीष तिवारी परिवार के सहयोग के लिए आगे आए। उन्होंने दाह संस्कार से लेकर तेरहवीं संस्कार तक होने वाले खर्च में सहयोग के लिए 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं संसारीपुर निवासी राजपत गोसाईं के निधन की सूचना मिलने पर उनके परिवार को तेरहवीं संस्कार के खर्च में सहयोग के लिए 11 हजार रुपये की मदद दी।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत गौहानी के मनोरथपुर बनकटवा निवासी विजय उपाध्याय का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी मिलने पर डॉ. आशीष तिवारी अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विजय उपाध्याय के पिता से मुलाकात कर परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि विजय उपाध्याय के परिवार ने जिस अपूरणीय दुख को सहन किया है, उसकी भरपाई किसी भी तरह संभव नहीं है। हालांकि, संकट की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और असहाय परिवारों की मदद करना ही सच्ची मानवता है और समाज के सक्षम लोगों की जिम्मेदारी भी है।सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से लगातार किए जा रहे इन सेवा कार्यों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुश्किल समय में सहारा मिल रहा है। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों के परिजनों ने डॉ. आशीष तिवारी और फाउंडेशन के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!