जन सेवा के कार्यो मे तत्पर, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना को चरितार्थ करते हुए सेवा का पर्याय बना श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित अवधूत भगवान राम परामर्श होमियो चिकित्सालय के वैनर तले श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के तत्वावधान मे निःशुल्क डेंगू, मलेरिया एंव चिकनगुनिया प्रतिरोधी शिविर का आयोजन किया गया
जिसका उद्घाटन शाखा मंत्री जी द्वारा पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के तैल चित्र पर माल्यार्पण, आरती पूजन एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, शिविर मे शिशु से लेकर वृद्ध तक के व्यक्तियों को प्रतिरोधी दवा पिलाकर उन्हे 5दिन की खाने की दवा शाखा आश्रम द्वारा निःशुल्क प्रदान किया गया
शाखा आश्रम द्वारा संचालित किया गया यह कार्य क्रम पूरे माह क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर शिविर आयोजित कर किया जाता रहेगा
कार्य क्रम को सफल बनाने मे, मिहिर कुमार, पूर्णिमा सिंह, अमर बहादुर यादव जी के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय रहा
