बदलापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

*बदलापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर*

*******************

*संवाद :ओमप्रकाश मिश्रा*

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

बदलापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बदलापुर में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा बदलापुर नगर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का आयोजन पं. दीनदयाल उपवन, सरोखनपुर से बदलापुर बाजार तक किया गया। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी ने लोगों में खासा उत्साह भर दिया। विधायक के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों में देशभक्ति का उत्साह और बढ़ता गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। युवाओं और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए।

 

इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

 

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। यात्रा के माध्यम से लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!