ड्यूटी के साथ पढ़ाई, मेहनत से मिली सफलता: जौनपुर के दो कांस्टेबल बने यूपी सब इंस्पेक्टर

*ड्यूटी के साथ पढ़ाई, मेहनत से मिली सफलता: जौनपुर के दो कांस्टेबल बने यूपी सब इंस्पेक्टर*

*******************

*संबाद: माता चरण पांडे*

जौनपुर/ तेजीबाजार में तैनात दो कांस्टेबलों ने कर्तव्य निभाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सफलता की नई मिसाल पेश की है। कांस्टेबल सौम्या भारती और विनय कुमार गौड़ का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (यूपी एसआई) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने दोनों चयनित कांस्टेबलों को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के साथ निरंतर अध्ययन और अनुशासन के बल पर दोनों ने यह सफलता हासिल की है, जो पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।

 

जानकारी के अनुसार, सौम्या भारती और विनय कुमार गौड़ वर्ष 2025 बैच के कांस्टेबल हैं तथा दोनों मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी हैं। पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर यूपी एसआई परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

 

दोनों के चयन की सूचना मिलते ही थाना तेजीबाजार में खुशी का माहौल बन गया। चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

सहकर्मियों ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों ने यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए तो नौकरी के साथ भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी सफलता पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

सम्मान समारोह में हेड कांस्टेबल विर्सजन यादव, लव कुमार सिंह, विजय यादव, कांस्टेबल विनय कुमार यादव, अभय यादव, शुभम श्रीवास्तव, संदीप खरवार, अतुल मिश्रा, पवन राय, वैभव विशाल और विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने भी दोनों चयनित सब इंस्पेक्टरों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!