साधन सहकारी समिति बहरीपुर का हुआ शुभारंभ

*साधन सहकारी समिति बहरीपुर का हुआ शुभारंभ*

*किसानों को मिलेगी शुद्ध उर्वरक की सुविधा खुशी की लहर*
*******************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/बहरीपुर। क्षेत्र के बहरीपुर स्थित साधन सहकारी समिति का वर्षों बाद पुनः संचालन शुरू हो गया। लंबे समय से बंद पड़ी यह समिति अब किसानों की सेवा के लिए फिर से चालू कर दी गई है। समिति का उद्घाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सत्यनारायण सिंह तथा ग्राम प्रधान संजय सिंह ने फीता काटकर किया।

समिति के पुनः संचालन से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अब समिति के माध्यम से निर्धारित दरों पर शुद्ध उर्वरक उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आर्थिक बचत भी होगी। स्थानीय किसानों का कहना है कि पहले निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत वसूली जाती थी और समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद भी उपलब्ध नहीं हो पाती थी। समिति के पुनः खुलने की सूचना मिलते ही किसानों में खुशी का माहौल है।

समिति के सचिव वीर बहादुर सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि समिति से संबद्ध सभी नामित ग्रामों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर समिति के सहायक अभिषेक कुमार गुप्ता, राजेश पांडे, जवाहरलाल मिश्र, ग्राम प्रधान संजय सिंह (महमूदपुर), मुन्ना सिंह उमाशंकर, बबलू पांडे, अरविंद उपाध्याय, धीरज, लक्ष्मी, लल्लू यादव, पूर्व प्रधान जय नारायण उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने सरकार की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि साधन सहकारी समिति के पुनः संचालन से किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध होगा और कृषि कार्यों में उनकी लागत में भी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!