सर्प दंश से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

*सर्प दंश से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

*******************

*संबाद:ओम प्रकाश मिश्रा*

जौनपुर। जिले के सरायत्रिलोकी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, सरायत्रिलोकी निवासी फूलचंद गौतम का छह वर्षीय पौत्र किशन सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर के पास बने एक मड़हे में चला गया, जहां पहले से मौजूद एक विषैले सांप ने उसे डस लिया।

 

सांप के डसने के कुछ ही देर बाद किशन की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला मुख्यालय ले गए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

बताया गया कि किशन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!