प्रतापगढ़ : श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

*प्रतापगढ़ : श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

*एसओ राकेश चौरसिया व ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढकवा के वार्ड नंबर 8 स्थित तालाब परिसर में श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया एवं ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव रहे।मुख्य अतिथियों ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे,

तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की ओर से ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में कांतिलाल दुबे, अच्छेलाल दुबे, राजबहादुर मिश्र, दिलीप मिश्र, प्रमोद पांडेय, मम्मू पाण्डेय, कुलदीप सिंह, मनोज यादव, संतोष सोनी, डॉ. आशीष यादव, सभासद प्रतिनिधि शिवम सोनी, रामानंद मिश्र, छोटेलाल यादव, हरे कृष्ण पाण्डेय, कृष्ण पाल मिश्र, विनोद उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, बृजेश दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजक श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन एवं डॉ. आशीष यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित करना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना तथा लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!