बदलापुर: सुमित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे ‘बाबा’

*बदलापुर: सुमित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे ‘बाबा’*

*संबाद: अजय पांडेय*

बदलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा देवरिया में एक सप्ताह पूर्व हुए सुमित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे ‘बाबा’ पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

 

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए तथा कोई भी दोषी कानून की पकड़ से बचना नहीं चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

 

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोगों में आनंद सिंह पप्पू , जिला पंचायतसदस्य आशुतोष सिंह आशु हैदरपुर,बबलू सिंह, दिनेश सिंह जौनपुर, भाजपा नेता गुड्डू सिंह सड़ेरी, प्रमोद शर्मा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!