निर्जला एकादशी पर अधिवक्ता ने गौशाला में किया गोसेवा कार्य, गायों को खिलाया हरा चारा

निर्जला एकादशी पर अधिवक्ता ने गौशाला में किया गोसेवा कार्य, गायों को खिलाया हरा चारा

अजय पाण्डेय

बदलापुर। विकास खंड क्षेत्र की शाहपुर गौशाला में गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अधिवक्ता उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने गौसेवा करते हुए गायों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोसंरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया।

 

अधिवक्ता त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन गौसेवा एवं जरूरतमंद प्राणियों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना के साथ उन्होंने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया तथा उनके स्वास्थ्य एवं देखभाल की जानकारी प्राप्त की।

 

कार्यक्रम के दौरान गौशाला के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर समाज के जागरूक लोगों की सहभागिता से गोसंरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव विकसित होता है।

 

उपस्थित लोगों ने गौसेवा को सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से गौशालाओं के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं अधिवक्ता उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने समाज के सभी वर्गों से गोवंश के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल में योगदान देने की अपील की।

 

रिपोर्ट : तीखी आवाज़ समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!