*बक्शा पुलिस ने नौ मनबढ़ युवकों को किया गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बक्शा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ मनबढ़ युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार एवं उनकी टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए युवकों में सचिन बिंद, आशीष बिंद, कृष्णा बिंद, अभिषेक मौर्य, चंदन यादव, कमलेश कुमार, संदीप यादव, माखन प्रजापति तथा हिमांशु गौतम शामिल हैं। सभी आरोपित थाना बक्शा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तारी की कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार एवं थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा की गई।
