धारदार हथियार से हमला, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

धारदार हथियार से हमला, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

मंगेश कन्नौजिया

सिकरारा (जौनपुर)।

 

क्षेत्र के ग्राम सभा दुदौली नहर पुलिया के पास बीती रात करीब 8:30 बजे पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता राजेश मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके बेटे पर हमला किया गया है। उन्होंने इस मामले में अपने ही गांव के हिमांशु गिरी (पुत्र आनंद गिरी), बम बम मिश्रा (पुत्र जज्जे मिश्रा) तथा शिवा यादव (पुत्र उमेश यादव) के खिलाफ थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। मामले में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्राप्त लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है तथा प्रकरण की जांच की जा रही है।वहीं राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बावजूद नामजद आरोपी अभी तक गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त दबंगों द्वारा उनके बेटे पर यह चौथी बार हमला किया गया है। यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में उनके पुत्र की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *