प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही पति ने रचा ली दूसरी शादी विवाहिता ने गंभीर आरोपों की दी तहरीर*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही पति ने रचा ली दूसरी शादी विवाहिता ने गंभीर आरोपों की दी तहरीर*

 

*3 साल के बेटे को लेकर पत्नी,दर-दर के ठोकर खाने पर हुई मजबूर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत एक तरफ योगी सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर तरह-तरह के अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ आसपुर देवसरा इलाके में एक महिला प्रताड़ना का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। संग्रामगंज गांव निवासी आराधना पत्नी अजय सरोज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय पिता द्वारा हैसियत के मुताबिक दान उपहार दिया गया था। पर पिता द्वारा दिए गए दान उपहार से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उसे सास ससुर पति आदि द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा। इस दौरान उसे एक बच्चा भी पैदा हुआ जो वर्तमान समय में 3 वर्ष का है। ससुराल के लोग मारपीट कर उसे भगा दिए। जिससे परेशान होकर विवाहिता ने न्यायालय में गुजारा भत्ता , घरेलू हिंसा , दहेज हिंसा, का मुकदमा दायर किया हुआ है। आरोप है कि पति ने बिना उसे तलाक दिए और न्यायालय को सूचित किए ही दूसरी शादी रचा ली। गुरुवार की शाम विवाहिता को जानकारी हुई तो वह अपने ससुराल पहुंची तो आरोप है कि पति की दूसरी पत्नी घर पर मौजूद मिली। जिसको लेकर बाद विवाद हो गया। पीड़ित विवाहिता ने आसपुर देवसरा थाने पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बिना उसे तलाक दिए पति द्वारा दूसरे शादी रचाई जाने के गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र देकर पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *