पी एम टी बी एम बी ए के तहत टी ० बी० मरीजों के लिए नि :शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन

*पी एम टी बी एम बी ए के तहत टी ० बी० मरीजों के लिए नि :शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन*

आज दिनांक 20.05.26 को प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा गोद लिए गए 127 टी ०बी ० मरीजों के लिए पोषाहार वितरण के साथ-साथ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मरीजों के सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर इत्यादि की जांच भी की गई सभी मरीजों के वजन का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। शिविर में मरीजों को उनकी वीमारी के अनुसार नि :शुल्क दवा , टॉनिक,ओ०आर०एस० पैकेट तथा मास्क का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर विशाल सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से दवा खाने तथा पोषाहार लेने के लिए प्रेरित करते हुए टी ०बी० रोग से बचाव के बारे में विशेष रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने संस्था के द्वारा टी ०बी ० मरीजों को पोषाहार वितरण के साथ-साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन के पहल की भी सराहना की। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह ने शिविर में आए हुए लोगों को टी ०बी ० से बचाव करके प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अपील की ।साथ-साथ इस मौसम में लू से बचाव के लिए जिला अधिकारी जौनपुर के दिशा निर्देश का जिक्र करते हुए जागरूक किया क्योंकि लू से दिमाग व हार्ट सहित मल्टीप्ल ऑर्गन्स प्रभावित हो जाता है ।इस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिविर में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एन० टी ०ई० पी० के जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल यादव ,पी०पी०एम०समन्वयक सुरेन्द्र निषाद संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दूबे की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा स्वास्थ्य जांच टीम में डॉक्टर मुन्ना पांडे, बदलापुर के तरुण कुमार , सी०एच० ओ० कविता पाल, पूर्व लैब टेक्नीशियन छोटू लाल निगम तौकीर अहमद,अंकित विश्वकर्मा रहे।संस्था के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर सुरेश त्रिपाठी ने स्वास्थ्य तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के लोगों को विशेष लाभ प्राप्त हो रहा है। जिसमें संस्था की प्रबंधिका डाॅक्टर अंजू सिंह की समाज सेवा की भावना,लगन तथा कठिन परिश्रम का विशेष योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!