भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक संपन्न
हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा: सुशील उपाध्याय
कोई
जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के आगामी ‘प्रशिक्षण वर्ग’ को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए आज जिला कार्यालय भाजपा पर जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण पूर्व तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्ग संचालन समिति प्रमुख सुशील उपाध्याय जी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और ‘वंदे मातरम’ के गान के साथ हुई।
तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित संगठन है, जहाँ कार्यकर्ताओं का वैचारिक और सांगठनिक विकास ‘प्रशिक्षण वर्गों’ के माध्यम से ही होता है आगामी प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पूरी तरह से हमारी पूर्व तैयारियों पर निर्भर करती है उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, हमारी विचारधारा, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही, आधुनिक युग की आवश्यकताओं को देखते हुए तकनीकी और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा अक्सर विरोधी दल और राजनीतिक विश्लेषक यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि जो पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पास करोड़ों कार्यकर्ता हैं, जो केंद्र से लेकर राज्यों तक सत्ता में है, उसे भला अपने कार्यकर्ताओं को “ट्रेनिंग” देने की क्या जरूरत है।
जिला वर्ग संचालन समिति प्रमुख सुशील उपाध्याय ने बताया कि अन्य दलों में नेता तय करते हैं कि नीति क्या होगी, लेकिन भाजपा में विचार तय करता है कि नीति क्या होगी प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से नए और पुराने कार्यकर्ताओं को हमारी मूल विचारधारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय से परिचित कराया जाता है यहाँ सिखाया जाता है कि हमारे लिए “राष्ट्र प्रथम, फिर दल और अंत में स्वयं” का सिद्धांत केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है भाजपा केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। इन वर्गों में कार्यकर्ताओं को केवल वोट मांगना नहीं सिखाया जाता, बल्कि उन्हें समाज की समस्याओं को समझने, देश के इतिहास, अर्थव्यवस्था और समसामयिक मुद्दों पर मुखर होकर बात करने के लिए तैयार किया जाता है। यहाँ कार्यकर्ता का बौद्धिक विकास होता है, जिससे वह विपक्ष के झूठे नैरेटिव का डटकर मुकाबला कर सके।
जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि बैठक में तैयारियों को लेकर लिए गए मुख्य निर्णय व समितियां गठित की गई है, प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले शिक्षार्थियों और वक्ताओं के ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था के लिए विशेष टोली का गठन किया गया, वर्ग के दौरान होने वाले विभिन्न वैचारिक और राजनीतिक सत्रों की समय-सारणी और वक्ताओं के चयन की रूपरेखा तैयार की गई, वर्ग में भाग लेने वाले अपेक्षित कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन पंजीकरण और स्वागत की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई, कटआउट और बैनर बनाने एवं साज सज्जा के लिए भी टीम गठित की गई है, सभी मंडलों से अपेक्षित कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारियों को मंडल प्रभारी के रूप में प्रवास करने को कहा गया और पूरे कार्यक्रम को नियंत्रित करने के लिए एक नियंत्रक टीम गठित की गई है और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व व्यवस्था प्रमुख की नियुक्ति की गई है ताकि सब कार्य सुचारू रूप से चले। सबसे महत्वपूर्ण पार्किंग एवं सुरक्षा की टीम गठित की गई है ताकि कोई अव्यवस्था ना उत्पन्न हो और पूरे कार्यक्रम के समय प्रशिक्षण लेने वालों का मोबाइल जमा रहेगा जिससे प्रशिक्षण लेते समय सब एकाग्रचित होकर कार्यक्रम को सुने उसके लिए भी टीम गठित की गई जिनका काम रहेगा सबका व्यवस्थित मोबाइल का जमा करना।
बैठक के समापन पर जिला महामंत्री अजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और वर्ग को भव्य रूप देने का संकल्प दोहराया और सभी संचालन समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि सभी अपना योगदान शत प्रतिशत देने की कोशिश करे ताकि कार्यक्रम सफल रहे।
इस बैठक में ठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा अमित श्रीवास्तव विनय सिंह राज पटेल परविंदर चौहान पुष्पा निषाद नीरज मौर्य अजय सरोज जिला मंत्री संतोष मिश्र राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव डॉ० अमरनाथ पाण्डेय जिला आई.टी. संयोजक रोहन सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह जिला संयोजक सोशल मीडिया सिद्वार्थ राय अवनीश यादव अनिल गुप्ता राखी सिंह अंजना श्रीवास्तव एवं मण्डल अध्यक्ष गण एवं मण्डल प्रभारी गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
