*सिंगरामऊ ग्राम तुलसीपुर में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन 19 अप्रैल से*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ/जौनपुर जनपद के ग्राम तुलसीपुर (पोस्ट–बहरीपुर) में आगामी 19 अप्रैल 2026 से श्रीमद भागवत कथा का सात दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल की प्रातः 9 बजे कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ होगी। इस दौरान श्रद्धालु निज निवास से ग्राम परिक्रमा करते हुए विभिन्न मंदिरों तक कलश यात्रा निकालेंगे।
आयोजकों के अनुसार, कथा का शुभारंभ 19 अप्रैल से प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से होगा, जो 26 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास अश्वनी कुमार पाठक महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनके मुखारविंद से श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे।
कार्यक्रम का समापन 26 अप्रैल को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति एवं हवन के साथ होगा। इसके पश्चात उसी दिन सायं 7 बजे ब्रह्मभोज (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान चमेला देवी उपाध्याय एवं गिरजा शंकर उपाध्याय हैं। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
