कोइरीपुर में एसडीएम लम्भुआ नामित सभासदों को शपथ दिलवाया

*कोइरीपुर में एसडीएम लम्भुआ नामित सभासदों को शपथ दिलवाया*

 

दधीच विश्वकर्मा

 

सुलतानपुर के चांदा क्षेत्र में नगर पंचायत कोइरीपुर कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दोपहर बाद नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन द्वारा उत्तर प्रदेश शासन से नामित सभासद बृजेश शुक्ला लालमनि अग्रहरि व विनोद गौतम को शपथ ग्रहण करवाया ।

इस शपथ समारोह में लंभुआ विधायक प्रतिनिधि कर्नल पंकज पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि / जिला मंत्री भाजपा अरुण कुमार जायसवाल भाजपा नेता

राजेश चंद्र मिश्र चेयरमैन प्रतिनिधि मो कासिम राइन भाजपा नेता एल के दुबे द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया ।

आए हुए अतिथियों का चेयरमैन प्रतिनिधि कासिम राइन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कोइरीपुर वीरेंद्र प्रताप द्वारा की गई । वही संचालन प्रवीण पाठक द्वारा किया गया ।

शपथ ग्रहण समारोह में सभासद राम शिरोमणि मौर्य महावीर मो वाहिद शशि बरनवाल कुलदीप अग्रहरि हरिराम गौतम व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी मंडल महामंत्री प्रताप नारायण ओझा पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह सौरभ साहू रमाकांत मिश्र पन्नालाल संजय अग्रहरि अखंड प्रताप सिंह प्रदीप मिश्रा रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *