शिव शंकर इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह संपन्न

शिव शंकर इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह संपन्न

संवाददाता दधीच विश्वकर्मा

सुल्तानपुर। स्थानीय शिव शंकर इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रशासन द्वारा नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी कक्षा में दृष्टि पाण्डेय, एल.के.जी. में विष्णु उपाध्याय, यू.के.जी. में आकाश, कक्षा 1 में आयुष यादव, कक्षा 2 में अथर्व पाण्डेय, कक्षा 3 में अंकित गुप्ता, कक्षा 4 में साक्षी यादव, कक्षा 5 में ईशीका यादव, कक्षा 6 में पलक यादव, कक्षा 7 में माही पाण्डेय, कक्षा 8 में शुभम विश्वकर्मा, कक्षा 9 में अंशिका प्रजापति तथा कक्षा 11 में संध्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रियंका पाठक, कोमल यादव, अदिति पाण्डेय, जाह्नवी पाण्डेय, श्रेजल पाण्डेय, सौम्या तिवारी, अंकिता तिवारी, रूबी पाण्डेय, मालती, हर्षिता शुक्ला, दिनेश यादव, कृष्णा पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय एवं शशांक पाण्डेय प्रमुख रहे।इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। समारोह विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्टता को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *