*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा बीआरसी पर 20 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर शिक्षामित्र को दी विदाई*
*जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने प्रशस्ति पत्र व गीता भेंट कर किया सम्मान*
प्रतापगढ़ में बीआरसी आसपुर देवसरा के कार्यालय में परिषदीय विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षामित्र के लिए रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोशिएशन की जिलाध्यक्ष रीना सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय बीबीपुर के शिक्षा मित्र अच्छे लाल पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी गई ।मुख्य अतिथि रीना सिंह ने कहा कि लगभग 20वर्षों तक नौनिहालों की शिक्षा ,संस्कार और भविष्य निर्माण में अपना जीवन समर्पित किया और 13फरवरी को 2026 को सेवानिवृत्त हो गये ।अच्छे लाल पाण्डेय की गिनती उन शिक्षा मित्रों में होती है।जिन्हें योजनाओं की शुरूआत में ही ग्रामींण शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अवसर मिला था।सीमित मानदेय और अस्थाई दर्जे के बावजूद उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा ,अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बच्चों तक पहुंचानें में कोई कमी नहीं छोडी ,लेकिन उनकी विदाई एक कटु सच्चाई को भी उजागर करती है।दो दशक से अधिक सेवा देने वाले शिक्षामित्रों को न बढती मंहगाई में सम्मान जनक मानदेय मिला और न ही सुरक्षित भविष्य की गारन्टी ।20वर्षों की निष्ठा और सेवा का प्रतिफल केवल विदाई बनकर रह गया। उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिले से आए महामंत्री राम कृष्ण विश्वकर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।गीता सिंह व माधुरी यादव ने सरस्वती वंदना और स्वागतगीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे अखिलेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षामित्र की ईमानदारी ,कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राम सिंह ,ब्लाक उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह,राजमणि सिंह,राम धारी यादव ,राकेश यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
