हृदय गति रुकने से प्रधानाचार्य की पत्नी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

*हृदय गति रुकने से प्रधानाचार्य की पत्नी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*

********************

*संवाद :अजय पांडे*

बदलापुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बदलापुर खुर्द में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। द्वारिका प्रसाद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह की पत्नी श्रीमती किरण सिंह का आज सुबह लगभग 6 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

बताया जाता है कि श्रीमती किरण सिंह, उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह के भतीजे अवधेश सिंह की धर्मपत्नी थीं। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग, शिक्षक व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचने लगे और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापक विद्याधर दुबे, प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार दुबे, अध्यापक राजेश सिंह, अनिल सिंह, बाबादीन निषाद, राम प्रकाश निषाद, पूर्व प्रधान रारी कला वीरेंद्र चौहान, संदीप यादव, अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 

स्वर्गीय किरण सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *