लखनऊ आलमबाग स्थित तिलकेश्वर मंदिर पर17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय परशुराम कथा का आयोजन

*लखनऊ आलमबाग स्थित तिलकेश्वर मंदिर पर17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय परशुराम कथा का आयोजन*
********************
*अरविंद कुमार उपाध्याय*
लखनऊ। आलमबाग स्थित तिलकेश्वर मंदिर (वीआईपी रोड) में भगवान परशुराम कथा का आयोजन 17 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

कथा का वाचन कथा व्यास परम पूज्य पंडित राम बहादुर महाराज द्वारा किया जाएगा। महाराज श्री इससे पूर्व अपने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा एवं राम कथा का रसपान करा चुके हैं। इस बार वे तीन दिवसीय भगवान परशुराम की अमृतमयी कथा का श्रवण कराएंगे।

यह धार्मिक आयोजन राष्ट्रीय परशुराम परिषद संस्थान के तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील भराला का सानिध्य रहेगा। वहीं मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती संध्या बाजपेयी (पत्नी श्री राम कुमार बाजपेयी) अपनी सहभागिता निभाएंगी।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *