*नहाने गए युवक की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत*
प्रेम शर्मा
जनपद जौनपुर के थाना बक्शा क्षेत्र अंतर्गत गढा़ सेनी गांव में एक दर्दनाक घटना घटित हो गई| नहाने गए 24 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई| जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई|
मिली जानकारी के अनुसार नहाने के लिए युवक नदी में गया था| इसी दौरान गहराई में चले जाने के कारण युवक डूब गया काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया|
ग्राम प्रधान बृजेश निषाद एवं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकला गया| लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
