*प्रतापगढ़ थाना अंतू अंतर्गत अवैध संबंध के विवाद में मां-बेटे की हुई हत्या पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
*पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*
प्रतापगढ़। थाना अंतू क्षेत्र के ग्राम पारा हमीदपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 16 मार्च 2026 को एक महिला (42) और उसके 14 वर्षीय पुत्र की घर में हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में वे निर्दोष पाए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रणबहादुर मौर्या (30) को ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि महिला से उसके अवैध संबंध थे और किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने पर गुस्से में आकर उसने कुदाल से महिला की हत्या कर दी। घटना का गवाह बने पुत्र की भी उसने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली है। और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
