द्वारिका जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक व स्टाफ सहित क्षेत्रीय जनता ने किया भव्य स्वागत

मेधा ऋषि तपस्थली मेढा पहुँची गोमती जीवन यात्रा

द्वारिका जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक व स्टाफ सहित क्षेत्रीय जनता ने किया भव्य स्वागत

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ (जौनपुर)। गोमती नदी के संरक्षण एवं जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही गोमती जीवन यात्रा के 22वें दिन यात्रा सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित मेधा ऋषि की तपस्थली मेढा ग्राम पंचायत के गोमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां द्वारिका जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक युवराज राजवीर सिंह उर्फ राजा, विद्यालय के अध्यापकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर यात्रा के पहुंचने पर संत-महात्माओं और अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर यात्रा के साथ पधारे शत्रुघ्न महाराज ने मां गोमती की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गोमती नदी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत प्राचीन है। उन्होंने बताया कि वनगमन के दौरान भगवान राम ने भी गोमती नदी में स्नान किया था।

उन्होंने कहा कि नदी और वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े रक्षक हैं, इसलिए नदी को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। उन्होंने गोमती नदी को धेनुमती नाम से भी संबोधित करते हुए कहा कि गोमती की सुरक्षा केवल वर्तमान पीढ़ी ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं और अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यापक अनिल सिंह, प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह, सहायक अध्यापक अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर विश्वकर्मा, रिंकू सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, विधायक प्रतिनिधि गिरीश चंद्र मिश्रा, सत्यदेव सिंह, पंकज सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी (एडवोकेट), विजय सिंह, मास्टर विजय सिंह, ब्रह्मदेव उपाध्याय उर्फ गोले, डॉ. दिनेश सिंह, उग्रसेन सिंह, मुन्नू यादव, ज्वाला मास्टर, दिगंबर मिश्र, दयानाथ तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शेष मैन यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *