*लम्भुआ में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पत्रकार कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत, गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध शंखनाद यात्रा के तहत लखनऊ जा रहे थे शंकराचार्य*
अशोक कुमार वर्मा
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
लम्भुआ में शनिवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पत्रकार व जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार यादव द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी अपनी गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध शंखनाद यात्रा के अंतर्गत लम्भुआ से लखनऊ की ओर प्रस्थान कर रहे थे।
इस अवसर पर पत्रकार कृष्ण कुमार यादव ने शंकराचार्य का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया तथा गो संरक्षण और सनातन धर्म से जुड़े उनके संदेशों का समर्थन किया।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यह यात्रा देशभर में गो संरक्षण और सनातन परंपराओं के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने लोगों से गो सेवा और धर्म की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद शंकराचार्य का काफिला लम्भुआ से लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस दौरान क्षेत्र के कई श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
