राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सिरकिना कंपोजिट विद्यालय के चार छात्र सफल

*राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सिरकिना कंपोजिट विद्यालय के चार छात्र सफल*

********************

*संबाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2026-27 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाती है। गत 9 नवंबर को संपन्न हुई परीक्षा में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ज्योति यादव ने 21वीं रैंक, अमन मौर्या ने 31वीं रैंक, आदर्श निषाद ने 33वीं रैंक तथा अदिति मौर्या ने 36वीं रैंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की।

 

प्रधानाध्यापक ने बताया कि सफल विद्यार्थियों को सरकार की ओर से चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह सहायता आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *