जन्मदिवस पर सेवा का अनोखा संदेश: डॉ. आशीष तिवारी ने नेत्र रथ जनता को किया समर्पित

जन्मदिवस पर सेवा का अनोखा संदेश: डॉ. आशीष तिवारी ने नेत्र रथ जनता को किया समर्पित

लंभुआ क्षेत्र में समाज सेवा को समर्पित भाव के साथ डॉ. आशीष तिवारी, संस्थापक सेवार्थम फाउंडेशन एवं वरिष्ठ नेता निषाद पार्टी ने अपने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए नेत्र रथ का उद्घाटन कर उसे जनता जनार्दन को समर्पित कर दिया।

सोमवार को उनके पैतृक निवास पर हजारों समर्थकों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंदों को चश्मा वितरित किए गए। डॉ. तिवारी ने कहा कि नेत्र रथ गांव-गांव जाकर लोगों की आंखों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगा, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। भजन गायकों एवं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। फाउंडेशन के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. तिवारी को फूल-मालाओं एवं उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।गौरतलब है कि सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा हाल के दिनों में गंगाजल रथ, भव्य रोजगार मेला, कंबल वितरण, गरीबों के उपचार और आवास निर्माण जैसे अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं। जन्मदिन के अवसर पर सेवा का यह संकल्प समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *