*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत एक साल से फरार अभियुक्त को चेकिंग के दौरान पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार*
*कार्यभार संभालते ही एक्शन में थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस को मंगलवार की सुबह फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले का आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र राज उर्फ गौतम उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी पुरेधनी थाना आसपुर देवसरा आज के करीब 1 वर्ष पूर्व जान से मारने की नीयत से खड़ी बस के पास लोगों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सीताराम इंटर कॉलेज एलाही गांव के पास चेकिंग के दौरान आरोपित की गिरफ्तारी की गई, गिरफ्तार आरोपित की जामा तलाशी लेने पर आरोपी के पास तमंचा के साथ पुलिस ने कारतूस बरामद करने का दावा किया है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
