स्वतंत्रता दिवस पर भगवानदीन पब्लिक स्कूल में हुआ ध्वजारोहण, बच्चों ने प्रस्तुत की संस्कृत कार्यक्रम

*स्वतंत्रता दिवस पर भगवानदीन पब्लिक स्कूल में हुआ ध्वजारोहण, बच्चों ने प्रस्तुत की संस्कृत कार्यक्रम*

 

चांदा।। सुल्तानपुर

प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक के बैतीकला स्थित भगवानदीन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधक कालीसहाय पाल ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में मां सरस्वती और मां भारती के वीर सपूतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

 

ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। विद्यालय के प्राचार्य के. एस. पाल ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं है। यह हमारी जिम्मेदारी है और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की याद दिलाती है।

 

कार्यक्रम में छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें राष्ट्रगीत, लोक नाट्य, लोकगीत और देशभक्ति गीत शामिल थे। पूरे विद्यालय में देशभक्ति का माहौल रहा। छात्रों और शिक्षकों में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखी।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *