*रील बनाने की चाहत में,लापता हुईं तीन लड़कियां*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: खेतासराय थाना क्षेत्र में 28 जनवरी 2025 को 15 वर्षीय छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल के लिए निकली थी| जब लंबे समय तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खेतासराय थाने में शिकायत दर्ज कराई |शाहगंज क्षेत्राधिकार अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में और थानाध्यक्ष राम आश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला 6 घंटे के अंदर सुलझा लिया| सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीनों लड़कियों को भंडारी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया |पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए स्टेशन गई थीं| पुलिस ने तीनों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया |यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और किशोरों पर इसके दुष्प्रभाव को दर्शाती है| बरामदगी में उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, कांस्टेबल विकेश चौहान, प्रमोद यादव, और महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व नेहा यादव की टीम शामिल रही|