ग्राम प्रधानों को बताए गए अधिकार व कर्तव्य

ग्राम प्रधानों को बताए गए अधिकार व कर्तव्य

एक दिवसीय प्रशिक्षण

मंगेश कन्नौजिया

सिकरारा जौनपुर I

 

स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को विकासखण्ड के समस्त ग्राम प्रधानों के अधिकार व कर्तव्य की जानकारी के सम्बंध एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें गावो के समग्र विकास के लिए विशेषकर महिला प्रधानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंचायती राज अधिनियम और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई।

खण्डविकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने प्रधानों को पंचायती राज अधिनियम के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पंचायत विकास की योजनाओं पर प्रकाश डाला। एडीओ आईएसबी कृष्णकुमार मिश्रा ने पंचायतों की प्रभावी प्रबंधन और विकास के उपायों पर चर्चा की। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत नवीन यादव ने पंचायती राज विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दिए। एडीओ एजी सकलनारायण पटेल ,राजकुमार पाण्डेय सचिव,अनीता यादव,जेबा परवीन,प्रकाश यादव, सुशील सिंह अजय यादव,बृजेश यादव,अरविंद यादव,जितेंद्र यादव, सुभाष,बुड़ारी यादव,घनश्याम यादव,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *