*होली मिलन समारोह में चयनित हुए प्रधान संघ अध्यक्ष*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ, सुलतानपुर*

खण्ड विकास लम्भुआ के केशवपुर ग्राम में प्रधान द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,इसी आयोजन में प्रधान संघ का चुनाव भी आयोजित किया गया। जिसमें करीब 57 प्रधान और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विकासखण्ड लम्भुआ के प्रधान संघ अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में गोथुआ जागीपुर प्रधान द्वारा केशवपुर प्रधान प्रतिनिधि सुनील गुप्ता का नाम सुझाया गया जिसे सर्वसम्मति से मौके पर मौजूद प्रधानों ने मान लिया,
वहीं प्रधान संघ के सचिव शाहिद अली को बनाया गया।सर्व सहमति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सिंह
को उपाध्यक्ष विनोद यादव महामंत्री सुरेंद्र पाल संगठन मंत्री शेर बहादुर व प्रदीप जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इस मौके पर देवी सिंह,सूरज साहू,सुरेंद्र मौर्य,सन्तोष अग्रहरि, जगतपाल,मानसिंह आदि मौजूद रहे।