*शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य निर्माता : कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह*

*शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य निर्माता : कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह*

 

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस*

*******************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक अतिथि गृह परिसर में भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं।” उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक सूचनाएं उपलब्ध करा सकती हैं, लेकिन संवेदनशीलता, नैतिकता, मानवीय मूल्यों और विवेक का विकास केवल शिक्षक ही कर सकते हैं।

 

कुलसचिव ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सही दिशा चुनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

 

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता। शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत होने के साथ-साथ कई बार अभिभावक की भूमिका भी निभाते हैं।

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय, फार्मेसी, प्रबंध अध्ययन संकाय, रज्जू भैया शोध संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान सहित विभिन्न विभागों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में शिक्षकों के योगदान और भारतीय शिक्षा परंपरा में गुरु के महत्व पर चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. रसिकेश, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत धवन, गुलाब मौर्य, जितेंद्र पांडेय, राधेश्याम सिंह, शीलनिधि सिंह, उत्कर्ष सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!