बदलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार दंपती की मौत

बदलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार दंपती की मौत

 

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा कालिंजरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से हुआ।

 

बताया जा रहा है कि बुलेट पर सवार रीता देवी और उनके पति रमेश जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रमेश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

 

दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि उनके दो बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुलिस हादसे के कारणों और बोलेरो चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!