*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा घोटाला जनता की कमाई पर डाका, सवाल पूछने पर तिलमिलाए अधिशाषी अधिकारी*
*क्षेत्र में रही चर्चा ईओ की उच्चाधिकारियों के अलावा जनता के प्रति कोई जवाब देही नहीं है।*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ की ढखवा नगर पंचायत में 2.64 करोड़ रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र प्रताप ‘मोती सिंह’ ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर इस भ्रष्टाचार को बेनकाब किया है।मामला 7 मार्च 2026 का है, जब नगर पंचायत के खाते से एक ही दिन में 9 लाख रुपये से अधिक की राशि के 17 चेक जारी किए गए। इन चेकों के माध्यम से कुल 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की
निकासी की गई। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी धनराशि के उपयोग का कोई लेखा-जोखा नहीं है। न तो कोई सामान खरीदा गया और न ही धरातल पर कोई विकास कार्य हुआ, लेकिन पैसा सरकारी खाते से निकाल लिया गया। इस मामले में जब नगर पंचायत के एक सभासद ने ईओ (EO) से इस भारी निकासी के बारे में सवाल किया, तो ईओ तिलमिला गए। उन्होंने जवाब देने के बजाय यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “मैं इसका जवाब केवल डीएम (DM) को दूंगा।” पूर्व मंत्री मोती सिंह ने इस घटना को जनता की गाढ़ी कमाई की सीधी लूट करार दिया है।
उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले की उच्च स्तरीय ACB जाँच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। आज नगर पंचायत ढकवा कार्यालय पर सभासदों और जनता द्वारा ई ओ प्रभार अनुराग सिंह से 2 करोड़ 64 लाख रुपए की निकाशी के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया। जवाब देने के बजाय झल्लाते हुए उन्होंने कहा इसका जवाब मैं जिला अधिकारी प्रतापगढ़ को दूंगा । इसी बात को लेकर क्षेत्र में आज चर्चा का विषय रहा। क्या जनता को जानने का अधिकार नहीं है। विकास के लिए आया पैसा कहां गया। देखना है उच्चाधिकारियों द्वारा इस पर क्या निर्णय लिया जाता है।
