प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा अपने बुनियादी जर्जर मकान के नव निर्माण के लिए किसान लगा रहा थाने और तहसील के चक्कर*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा अपने बुनियादी जर्जर मकान के नव निर्माण के लिए किसान लगा रहा थाने और तहसील के चक्कर*

*तहसील पट्टी संपूर्ण समाधान दिवस पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा नगर पंचायत ढकवा पूरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद पुत्र लहुरी प्रसाद का कहना है।

मैं अपनी आबादी की जमीन गाटा संख्या 848 की भूमि पर अपने परिवार सहित तीन पीढियों से निवास करता चला रहा हूं। उक्त भूमि पर मेरा शांतिपूर्ण कब्जा एवं उपयोग निरंतर बना हुआ।

मकान अत्यधिक जर्जर हो जाने के कारण उसे ध्वस्त कर के सरकार द्वारा दी गई कॉलोनी के पैसे से नवनिर्माण कार्य प्रारंभ किया। पड़ोसी कृष्ण मुरारी पुत्र रामानंद निवासी नगर पंचायत ढकवा पूरा आदि द्वारा बिना किसी वैधानिक अधिकार के हो रहे निर्माण कार्य को रोका जा रहा है। और मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। प्रार्थी लगातार थाने और तहसील के चक्कर लगा रहा है। जिसके कारण पूरा परिवार छप्पर में रहने पर मजबूर हो गया है। वहीं विपक्षी कृष्णमुरारी जो पेसे से लेखपाल है। अपने पद का दुरुपयोग करके। राजस्व टीम को प्रभावित कर रहा है। इस संबंध में मेरे द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पट्टी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मेरा प्रशासन से अनुरोध है। उच्च अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर। मुझे न्याय दिलाने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *